घर के आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी
मेड़ता सिटी| मेड़तापुलिस थाने में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने का मुकदमा दर्ज हुआ है। डाक बंगले के पीछे रहने वाले बाबूलाल वैष्णव ने गुरुवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि बुधवार देर रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।