पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोटन थाने में पथराव का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

गोटन थाने में पथराव का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी | पिछलेदिनों गोटन थाना परिसर में घुसकर पुलिस पर पथराव करने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। गोटन थाने के सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल ने बताया कि थाने पर पथराव का आरोपी जालूराम बावरी (55) निवासी गोटन घटना के दिन से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी लंबे समय से फरार था। जिसे बुधवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार दोपहर मेड़ता के एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप है।

खबरें और भी हैं...