राठौड़ का किया स्वागत
दधवाड़ा | भाजपाकिसान मोर्चा ग्रामीण मंडल मेड़ता के अध्यक्ष रवीन्द्र खोखर ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सांसद सीआर चौधरी के निर्देश पर मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम रियां श्यामदास के सज्जन सिंह राठौड़ को भाजपा किसान मोर्चा मेड़ता ब्लाक का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर राठौड़ के समर्थकों ने अध्यक्ष खोखर का आभार जताया और नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान रियां श्यामदास सरपंच मूल सिंह राठौड़, ठाकुर मनोहर सिंह चांदावत, उम्मेद सिंह, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, पूर्व सरपंच घासी राम मेहरा, गोरधन लाल, शिवेन्दर सिंह, बाबूदीन सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।