पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार भर्ती परीक्षा : पारदर्शी पेन का उपयोग, हर हलचल पर नजर

पटवार भर्ती परीक्षा : पारदर्शी पेन का उपयोग, हर हलचल पर नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगीपरीक्षाओं में अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बढ़ते नकल प्रकरण रोकने के लिए 13 फरवरी को पटवार सीधी भर्ती में परीक्षार्थी केवल पारदर्शी नीला पेन उपयोग कर सकेंगे। जो पारदर्शी पेन एेसा होगा जिसकी बॉडी पारदर्शी हो और अंदर लगा रीफिल साफ नजर रहा हो।

इसका उद्देश्य है ब्लूटूथ जैसे उपकरण से नकल को राेकना है। परीक्षा में परीक्षा की हर हलचल पर नजर रखी जाएगी। साथ ही पर्यवेक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कम से कम दो वीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा सामग्री खोली जाएगी। इस पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

7. प्रशासन की अब एक और ‘परीक्षा’: रीट-2015का काम निबटा ही नहीं, उससे पहले पटवारी परीक्षा की तैयारियां शुरू कर गई। नागौर 23, जायल में 6, मेड़ता में 13, डीडवाना में 18, मकराना में 17 कुचामन में 21 केंद्र है। एडीएम कालूराम जाट को समन्वयक बनाया गया है। छह केंद्रों के लिए एक उप समन्वयक तथा हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक, केंद्राधीक्षक सहायक केंद्राधीक्षक लगाया जाएगा।

6. 20 फीसदी महिलाओं की लगेंगी लॉटरी से ड्यूटी: हरकक्ष में दो वीक्षक लगाए जाएंगे। वीक्षकों की नियुक्ति में 20 प्रतिशत महिलाओं को लेना होगा। सरकारी संस्थाओं में वीक्षक वहीं के स्टाफ को लगाया जाएगा। निजी संस्था होने की दशा में कम से कम एक वीक्षक सरकारी होगा। ड्यूटी लॉटरी से लगेगी।

4. दृष्टिबाधित को एक घंटा अतिरिक्त, तीन दिन पहले आवेदन: रीटपरीक्षा के बाद पटवार परीक्षा में परीक्षार्थियों को घंटे का समय अतिरिक्त मिलेगा। परीक्षार्थियों के लिए अलग से कमरे की सुविधा दी जाएगी। कमरे पर एक राजकीय कर्मचारी को वीक्षक लगाया जाएगा। मांग की गई हो तो श्रुत लेखक की सुविधा दी जाएगी। परीक्षार्थी को कम से कम तीन दिन पहले श्रुत लेखक की सुविधा के लिए केंद्राधीक्षक को वांछित दस्तावेजों के साथ आवेदन लगाना होगा।

4. परीक्षार्थियों के लिए ये सुविधा भी: परीक्षामें प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप से मुद्रित होने की दिशा में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बदला जा सकता है।

3. केंद्राधीक्षक को डेढ़ घंटे और परीक्षार्थी को 20 मिनट पहले आना होगा: प्रारंभिकपरीक्षा के लिए नियुक्त किए गए सहायक केन्द्राधीक्षक पर्यवेक्षक परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केन्द्रों पर पहुंचना होगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम जाट ने मंगलवार को जिले के सभी अतिरिक्त समन्वयकों को निर्देश जारी किए। साथ ही निर्धारित समय से 20 मिनट पहल परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

2. पहचान पत्र दिखाने के बाद प्रवेश: परीक्षार्थीको प्रवेश पत्र, फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। पहचान पत्र के रूप में चुनाव पहचान पत्र, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा।

1. आंतरिक सतर्कता दल करेगा तलाशी: परीक्षार्थीके केंद्र में प्रवेश से पहले पुलिस आंतरिक सतर्कता दल द्वारा तलाशी ली जाएगी। परीक्षा केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, सेल्युलर, ब्लू ट्रुथ, घड़ी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जाए जा सकेंगे। फर्श पर बैठक व्यवस्था होने की स्थिति में गत्ता या क्लिप बोर्ड की अनुमति भी दी जाएगा। अवांछित सामग्री को रोकने के लिए केंद्र में जूते, मौजे आदि की भी तलाशी ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...