मैडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
मेड़ता रोड | मेड़तारोड स्थित एसबीबीजे बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा जनरल इंश्योरेंस का लक्ष्य अर्जित करने पर उन्हें एसबीआई के द्वारा मैडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीएम सुनील कुमार डूडी, क्षेत्रीय कार्यालय नागौर के अधिकारी विकास कुमार के द्वारा मेड़ता रोड एसबीबीजे शाखा के प्रबंधक सुब्रतो बसु को मैडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों सहित रामाकिशन लटियाल, भाईजान, सुरेश सांगवा, कालुराम हटीला, ओमप्रकाश डांगा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।