पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगी 9 स्पेशल ट्रेनें

पटवारी परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगी 9 स्पेशल ट्रेनें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

राज्यमें पटवारी परीक्षा के लिए रेल प्रशासन 9 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। जोधपुर मंडल में भी तीन ट्रेनें संचालित होगी। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने 26 ट्रेनों में 51 कोच अतिरिक्त भी लगाए है। ताकि यात्रियों को परीक्षा के दौरान भीड़ से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जयपुर तरुण जैन ने बताया कि पटवारी परीक्षा के लिए 9 स्पेशल किराया ट्रेनों के संचालन के साथ ही 26 ट्रेनों में 51 कोच अतिरिक्त लगाए गए है।

1. जोधपुर-नागौर-जोधपुर: 13फरवरी को शाम 4.10 बजे जोधपुर से रवाना होकर शाम 6.55 बजे नागौर पहुंचेगी। वापसी में 13 फरवरी को शाम 7.30 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राइकाबाग, गोटन, मेड़ता रोड ठहराव करेगी।

2.जोधपुर-बाड़मेर-भगत की कोठी: 13फरवरी को सुबह 6.45 बजे जोधपुर से रवाना होकर सुबह 10.05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में बाड़मेर से 13 फरवरी को शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 7.25 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

3.बीकानेर-मेड़ता रोड-बीकानेर: 13फरवरी को सुबह 8 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे मेड़ता रोड पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2.55 बजे मेड़ता रोड से रवाना होकर शाम 6.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन देशनोक, नोखा, नागौर ठहराव करेगी।

4.जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर: ट्रेनसंख्या 09701 जयपुर रेवाड़ी जयपुर से 12 फरवरी को शाम 6.05 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे रेवाड़ी, वापसी में ट्रेन संख्या 09702 रेवाड़ी से 13 फरवरी को रात 3.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे जयपुर पहुंचेगी।

5.जयपुर-अलवर-जयपुर: ट्रेनसंख्या 09703 जयपुर से 13 फरवरी को दोपहर 4.10 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे अलवर पहुंचेगी। वापसी में 13 फरवरी को रात 8.15 बजे रवाना होकर 11.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

6.जयपुर-अजमेर-जयपुर: 13फरवरी को जयपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर 9.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में शाम 4.05 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

7.अजमेर-उदयपुर-अजमेर: 13फरवरी को रात 3.40 बजे अजमेर से रवाना होकर सुबह 9.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में 13 फरवरी को शाम 4.20 बजे उदयपुर से रवाना होकर रात 9.45 बजे अजमेर पहुंचेगी।

8.जयपुर-सीकर-जयपुर: 13फरवरी को शाम 4.45 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 8 बजे सीकर पहुंचेगी। वापसी में 13 फरवरी को रात 8.55 बजे रवाना होकर 12.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

9.बीकानेर-चूरू-बीकानेर: 13फरवरी को शाम 5 बजे बीकानेर से रवाना होकर रात 8 बजे चूरू पहुंचेगी। वापसी में चूरू से रात 8.30 बजे रवाना होकर रात 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...