टीटीई की सजगता से ट्रेन में मिली मूक बधिर बालिका, पिता को सौंपा
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
ट्रेनमें टीटीई की सजगता से मूक बधिर स्कूल से लापता हुई बालिका मिली है। जिसे आरपीएफ की उपस्थिति में उसके पिता स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।
बालिका की पहचान तेरह साल की दुर्गा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जोधपुर मंडल के टीटीई जगदीश पाल जोधपुर से जैसलमेर को जाने वाली ट्रेन के आरक्षित कोच में टिकटों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एस-3 कोच में एक बालिका स्कूल ड्रेस में बैठी हुई मिली। पूछताछ करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद बालिका के गले में पहने आईडी कार्ड से ज्ञात हुआ कि बालिका मूक बधिर है। बालिका के बारे में जानकारी स्कूल सहित उसके पिता, आरपीएफ, वाणिज्य विभाग आदि को दी गई। बालिका दुर्गा को पाली के जैतारण तहसील के रास बाबरा निवासी पिता प्रतापसिंह चौहान गांधी मूक बधिर स्कूल जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्रपालसिंह को आरपीएफ जोधपुर की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया। परिजनों प्रशासनिक अधिकारी ने टीटीई का आभार व्यक्त किया।
मेड़ता रोड. मूकबधिर बालिका को पिता के सुपुर्द करते हुए।