पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीसीसी में मेड़ता रहा अछूता, डेगाना को मिला सम्मान

पीसीसी में मेड़ता रहा अछूता, डेगाना को मिला सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

प्रदेशकांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली जिले की मेड़ता डेगाना विधानसभा में से डेगाना को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। जबकि मेड़ता से किसी बड़े नेता को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। डेगाना विधानसभा के गांव ईडवा के निवासी पूर्व राजसमंद सांसद गोपालसिंह शेखावत को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे डेगाना को पीसीसी में जगह मिल गई है। जबकि मेड़ता इस बार पीसीसी में जगह बनाने में पिछड़ गया। हालांकि इस बार मेड़ता के पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोड़ा भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे। बीते दिनों हरेन्द्र मिर्धा गुट ने इस आशय के संकेत भी दिए थे मगर कांग्रेस जाट समाज के बजाय अल्पसंख्यक कार्ड खेलकर मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को जिले की कमान सौंपी है।

अल्पसंख्यक कार्ड खेला कांग्रेस ने

प्रदेशकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने नागौर जिले में परंपरागत वोट बैंक को वापिस पाने में लाने के लिए इस बार अल्पसंख्यक कार्ड खेला है। हालांकि पूर्व में किसी जाट नेता को ही नागौर जिलाध्यक्ष बनाने के संकेत रहे थे। ऐसे में मेड़ता के पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोड़ा का नाम अव्वल था। कारण कि जारोड़ा सर्वमान्य नेता है तथा मिलनसार भी है। मगर एनवक्त पर पायलट ने अल्पसंख्यक समुदाय से मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। कांग्रेस अब जाकिर गैसावत के जरिए जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों का धुव्री करण करना चाहती है जो उसके हाथ से फिसल चुका है। वर्तमान में जिले से दो अल्पसंख्यक विधायक है और दोनों भाजपा से निर्वाचित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...