पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

सातवेंकेन्द्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों 36 सूत्रीय मांगों के पक्ष में अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 मार्च को करने के लिए गुरुवार को एनडब्ल्यूआरईयू यूनियन के द्वारा बैलेटिंग की गई। बैलेटिंग के जरिये कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में रायशुमारी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे एंप्लॉयज यूनियन शाखा मेड़ता रोड के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, सचिव श्यामसुंदर वैष्णव, लक्ष्मीनारायण टाक आदि के सान्निध्य में हड़ताल की रायशुमारी के लिए जोगीमगरा, गोटन, खारिया खंगार, छापरी, खजवाना, मूंडवा सहित अन्य स्टेशनों पर मतदान हुआ। इसके लिए रेल कर्मियों से समर्थन जुटाया जा रहा है। सचिव वैष्णव ने बताया कि रेल कर्मियों ने वेतन आयोग में की गई न्यूनतम वेतन की सिफारिश को 18 हजार के स्थान पर 26 हजार रुपए करने, भत्तों में कमी करने की बजाए बढ़ोतरी करने, एमएसपीएस के तहत तीन की जगह पांच आर्थिक प्रोन्नयन करने, वार्षिक वेतन वृद्धि करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बरकरार रखने, कार्य एवं जोखिम के अनुसार वेतन जोखिम भत्ता देने और रेलवे मंत्रालय में एफडीआरआई के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की गई है।

मेड़ता रोड. हड़तालके पक्ष में मतदान करते हुए कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...