- Hindi News
- National
- मेड़ता सिटी में एक दशक पहले बना ट्रांसपोर्ट नगर डंपिंग यार्ड में बदल गया
मेड़ता सिटी में एक दशक पहले बना ट्रांसपोर्ट नगर डंपिंग यार्ड में बदल गया
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
शहरमें भारी वाहनों का प्रवेश रोकने तथा यातायात दबाव को कम करने के लिए करीब एक दशक पूर्व बनाया गया ट्रांसपोर्ट नगर अब पालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता के चलते डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गया है। हालात ये है कि पालिका खुद अपनी ही करोड़ों रुपए की महत्वपूर्ण योजना पर कचरा डाल रही है। पालिकाकर्मी प्रतिदिन शहर का कचरा बड़े वाहनों में भरकर यहां डाल रहे हैं। ये ट्रांसपोर्ट नगर अब पूर्णतया डंपिंग यार्ड बन गया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 के आस-पास तत्कालीन पालिका बोर्ड ने जोधपुर-बोरूंदा मार्ग पर एक अतिक्रमण की जमीन मुक्त करवाकर वहां ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान पालिका ने 20 लाख की लागत से वहां सड़कें बनाई, भूखंड काटे और बिजली के पोल भी खड़े किए मगर जल्द ही मामला ठण्डे बस्ते में चला गया। तब पालिका प्रशासन ने यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए सौ से अधिक विभिन्न साइज के भूखंड काटे। यहां ट्रक ट्रैक्टरों के वर्कशॉप, ऑटो पाट्स की दुकानें अन्य कामर्शियल दुकानों सहित कुछ आवासीय भूखंड भी काटे थे। इन सबके बावजूद शहर के ट्रांसपोर्टर्स ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए मामला ठण्डे बस्ते में चला गया। तदोपरांत पिछले बोर्ड में पालिका प्रशासन एक बार फिर हरकत में आया और यहां पर भूखंडों की नीलामी शुरू कराई। तब कलेक्टर के निर्देश पर मेड़ता तहसीलदार की मौजूदगी में दो दिनों तक नीलामी कार्यक्रम चला। आमजन को बोली लगाने की छूट दी गई मगर महज पांच भूखंड ही बिके, इससे पालिका को करीब एक करोड़ की आय भी हुई मगर शहरवासियों द्वारा नीलामी में रुचि नहीं लिए जाने के कारण मामला फिर ठण्डे बस्ते में चला गया।
मेड़तासिटी. ट्रांसपोर्टनगर जहां रोजाना शहर का कचरा डाला जा रहा है।
जल्द ही करेंगे निर्णय
^हमलोग जल्द ही ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की एक मीटिंग बुला रहे हैं। मीटिंग में कोई ठोस निर्णय करेंगे। मैंने सफाई निरीक्षक को ट्रांसपोर्ट नगर से कचरा हटाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। वहां भूखंडों की दुबारा नीलामी कराएंगे। जल्द ही इस नगर को विकसित किया जाएगा। -रूस्तमप्रिंस, पालिकाध्यक्ष, मेड़तासिटी
दूर-दूर तक फैला है कचरा
विगतसात-आठ सालों से पालिका प्रशासन इस ट्रांसपोर्ट नगर में ही शहर का कचरा डलवा रहा है। ऐसे में यह पूरा इलाका डंपिंग यार्ड बन गया है। दूर दूर जहां तक नजर दौड़ाओ कचरे के ढेर ही नजर रहे हैं। लावारिस पशुओं के झुंड दिनभर विचरण करते देखे जा रहे हैं।