युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती मनाई
पायलट की 71 वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दधवाड़ा | कस्बेसहित आसपास के गांव गागुड़ा फांटा, चौपड़ों की ढाणी, लांबा जाटान, रियां श्यामदास छापरी खुर्द में बुधवार को कांग्रेस के विभिन्न संगठनों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती मनाई। इसी प्रकार गागुड़ा फांटा महादेव मंदिर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता पायलट के चित्र पर किरण मेहरा ब्लाक अध्यक्ष खींवसर बी कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रेमाराम भांबू मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल खींवसर ब्लाक ने पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार चौपड़ों की ढाणी के देवनारायण मंदिर में भी पायलट की जयंती मनाई गई। छापरी खुर्द में नैण कृषि फार्म हाउस पर भी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच आईदानराम गुर्जर, गणेशराम खुड़खुड़िया, कैलाश पोसवाल, संपत गुर्जर, राधाकिशन चिताणी, पंचायत समिति सदस्य सीपी विश्नोई, पुरखाराम मेघवाल जिला अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिगेड, शैतान कोली, रामनिवास पोसवाल, समाजसेवी सुखदेवराम खुङखुङिया, अन्नराज पालड़िया, मुकेश जियाणा, सीताराम राड़, रामरतन सेन, हड़मान बजाड़, बुधाराम लोमरोड़, विकास विश्नोई, श्रवण गुर्जर, महेन्द्र विश्नोई, श्याम सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
दधवाड़ा. पूर्वकेंद्रीय मंत्री पायलट को माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
जसनगर. पूर्वकेंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाते ग्रामीण।
मेड़तासिटी. राजेशपायलट की जयंती मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
मेड़ता रोड. स्व.राजेश पायलट का जयंती मनाते हुए कांग्रेसी।