पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रक्तदान शिविर में 129 यूनिट रक्त किया संग्रहित

रक्तदान शिविर में 129 यूनिट रक्त किया संग्रहित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

कृषिमंडी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर बैंक के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। शिविर का शुभारंभ जोधपुर शाखा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक सिंघल ने फीता काटकर किया। सिंघल ने कहा कि रक्तदान करना किसी पुण्य से कम नहीं है। आपका एक यूनिट रक्त किसी को जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल के डॉ. नीरज कुमार उनकी मेडिकल टीम ने सेवाएं दी। शिविर संयोजक धनपत सिंघवी ने बताया शिविर के दौरान 129 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान बिलाड़ा शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा, मेड़ता शाखा प्रमुख अशोक सचदेवा, यूनिक संस्थान के शौकत अली भाटी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

मेड़तासिटी. रक्तदानकरते धनपत सिंघवी।

खबरें और भी हैं...