वरिष्ठ नागरिकों की दस को प्रस्तावित रामेश्वर यात्रा स्थगित
वरिष्ठनागरिकों की निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना में पूर्व में बढ़े कोटे में शामिल करीब 375 से अधिक लोगों की अब 10 फरवरी को रामेश्वर की प्रस्तावित यात्रा स्थगित हो गई है। चयनितों के अलावा जिन यात्रियों ने आवेदन किए उसमें सरकार 40% की बढ़ोतरी की थी। इन अतिरिक्त कोटे वाले यात्रियों को मेड़ता से रामेश्वरम के लिए यात्रा शुरू करनी थी।