पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षाओं की तैयारी में लगे अभ्यर्थी

परीक्षाओं की तैयारी में लगे अभ्यर्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

शहरका नेहरु उद्यान इन दिनों विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को बेहद रास रहा है। कारण कि विभिन्न विभागों की भर्ती में चयनित हो चुके अभ्यर्थी यहां दिन रात शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं। पिछले दिनों वनपाल वन रक्षक जैसे पदों पर लिखित परीक्षा देकर चयनित हुए अनेक अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता पास करेंगे इसलिए वे शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए यहां रोजाना फिजीकल एक्सरसाइज करते देखे जा रहे हैं। अनेक युवा यहां बने फुटपाथ पर दौड़ लगा रहे हैं तो कई युवा यहां हाईजम्प लॉग जम्प का अभ्यास कर रहे हैं। कुछ महिला अभ्यर्थी भी रोजाना दौड़ पीटी करती नजर रही है। गुरुवार शाम को यहां वन रक्षक में चयनित एक महिला अभ्यर्थी गोला फेंक का अभ्यास करती नजर आई। इस दौरान उसे मार्गदर्शन दे रही पीटीआई फिरदौस बानो ने बताया कि सुशीला का वन रक्षक पद पर चयन हो चुका है इसलिए वे इसे आज ही यहां शारीरिक टेस्ट के लिए गोला फेंकने जैसा अभ्यास करवा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर अनेक चयनित युवक-युवतियां अभ्यासरत है।

मेड़तासिटी. महिलाअभ्यर्थी शारीरिक टेस्ट के लिए गोला फेंकने का अभ्यास करती हुई।

खबरें और भी हैं...