पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा किसान हितैषी पार्टी: ताडा

भाजपा किसान हितैषी पार्टी: ताडा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकिसान मोर्चा ग्रामीण मंडल मेड़ता की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक पूर्व प्रधान रामअवतार ताडा की अध्यक्षता में सार्वजनिक धर्मशाला में आयोजित हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए ताडा ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है और हमेशा किसान के हित के लिए कार्य किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसानों को उचित फसल मुआवजे, गौ सरंक्षण एवं नागौर नस्ल के बछड़ों पर लगी रोक हटाने की मांग। सुखराम लूणियास ने कहा कि मेड़ता में तिलम संघ का प्लांट चालू किया जाए। बैठक में पूर्व मंडल सदस्य कानाराम सांगवा, अध्यक्ष रविन्द्र खोखर, उपाध्यक्ष सियाराम छाबा, कोषाध्यक्ष बलवीर डूकिया, संग्राम राम गुर्जर लाम्बा जाटान, देवीसिंह सिसोदिया, महामंत्री रामस्वरूप बागड़िया, नरपत रतावा, महामंत्री मांगीलाल ताडा, उपाध्यक्ष श्रवण मुण्डेल, मंत्री दीनाराम जाजड़ा, सज्जनसिंह रियां वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी जगदीशसिंह राठौड़, महिपाल कवलादा, मोहन खोखर, मानसिंह चांदावत, हड़मान सिखवाल, मोतीलाल, चुन्नीलाल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...