पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी | केसरदेवी स्कूल का वार्षिकोत्सव बोरूंदा रोड स्थित जय गुरुदेव कॉलोनी में मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गीत नृत्यों की जोरदार प्रस्तुति के साथ बालश्रम आतंकवाद की रोकथाम, बेटी बचाओ सबको पढ़ाओ का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष रूस्तम अली प्रिंस थे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘इस दुनिया से लड़ना है’, ‘आ रहा हूं जिंदगी’, ‘कन्या बचाओ,’ सरीखे कार्यक्रमों पर नृत्य प्रस्तुति देकर खूब दाद बटोरी। अतिथियों के हाथों प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गौतम टाक, उपाध्यक्ष रामसुख मुंशी, रवि प्रकाश कमेड़िया, राजीव, मधुसूदन गट्टाणी, चेतन जाजड़ा, डॉ. कपिल लटियाल, गोरधन टाक उपस्थित थे। इससे पहले संस्था प्रधान प्रियंका ने अतिथियों का परिचय कराया। जबकि स्कूल निदेशक उषा चौधरी ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...