शहीद हनुमनथप्पा को दी युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
पिछलेएक सप्ताह से सियाचिन में बर्फ के नीचे दबे सैनिक हनुमनथप्पा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने की सूचना मिलते ही मेड़ता के युवा भी गमगीन हो गए। शाम को चारभुजा चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी तथा मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष एडवोकेट अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि देश ने एक बहादुर सैनिक खो दिया। इस दौरान भाजयुमो के पीरजादा मोहम्मद रहीस, कमल किशोर पंवार, रामकुमार, श्याम बोराणा, सीपी पुरोहित, विनोद भाटी, महेन्द्र बोराणा, बबूल अरोड़ा, प्रवीण काबरा, संदीप पंडित, राजन अली, अशोक बोराणा, पीयूष शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
बिजलीकार्मिकों ने भी की थी प्रार्थना
मेड़तासिटी.सियाचिनमें बर्फ के नीचे दबे रहने के बाद जिंदा निकाले गए हनुमनथप्पा के लिए गुरुवार दोपहर बिजली घर में भी कर्मचारियों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से देश रक्षा में तैनात होने की मंगलकामना की। मेड़ता बिजलीघर के कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह कार्यालय स्थित मैदान में प्रार्थना की। इस मौके पर सहायक अभियंता रामजीवन जाखड़, कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, करनाराम, तपेन्द्रसिंह, रामअवतार लांछा, गोपाल भाटी, भंवरलाल, जसवंतसिंह सहित अनेक बिजली कर्मचारी मौजूद थे।