पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में नया चिकित्सालय भवन बनेगा: राठौड़

मकराना में नया चिकित्सालय भवन बनेगा: राठौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | हरनावां/गच्छीपुरा

सरकारने गांवों के विकास में कोई कसर नहीं रखी। हर आम को खास मानकर सबको समान रुप से अधिकार दिया है। रविवार को गच्छीपुरा कस्बे में आयोजित उदघाटन समारोह में बोलते हुए प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सभी प्रकार की सेवाओं को क्रियान्वित कर ग्राम विकास को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये गहलोत की सरकार नहीं जिसमें खजाना खाली था। ये वसुंधरा सरकार है। जिसने पग-पग पर विकास की मुहर लगाने का प्रयास किया है। आगामी तीन सालों में प्रदेश में कोई सड़क टूटी हुई नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही नितिन गडकरी ने दो राजमार्गाें को स्वीकृति प्रदान की है। जो जैसलमेर से बीकानेर होते हुए मकराना विधान सभा के बुड़सू से होकर निकलेगा और दौसा तक जाएगा। उन्होंने विधायक श्रीराम भींचर की मांग पर मकराना विधान सभा क्षेत्र की गांव ढाणियों के लिए 11 करोड़ 85 लाख रुपए की 45 किलोमीटर की सड़कों को मंजूरी प्रदान की।

वहीं गच्छीपुरा को सालासर से पुष्कर के हाइवे से जोड़ने की सौगात प्रदान की। कार्यक्रम में मकराना विधायक श्रीराम भींचर के साथ उप जिला प्रमुख रमेश बुगालिया, मेड़ता विधायक सुखराम नेतड़िया, मकराना उप प्रधान उंकार सिंह किरडोलिया, परबतसर पूर्व विधायक राकेश मेघवाल, मकराना भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, राजस्थान सरपंच संघ अध्यक्ष भंवरलाल, भामाशाह राजाराम सारड़ा, अजीज खान, नरसीराम चोयल, गच्छीपुरा सरपंच पुष्पा रामनिवास विश्नोई, विकलांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना ने राजस्थान में क्रांति का सूत्रपात किया है। सरकार हर क्षेत्र में सक्रिय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का उदघाटन हुआ है तो अब गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेगी। चिकित्सालय के सभी रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज होगी। विधायक की मांग पर मकराना के चिकित्सालय भवन की जीर्ण-शीर्ण अवस्था के बारे में मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में मकराना चिकित्सालय को नए भवन की सौगात मिलेगी। उपखंड में जहां भी पद रिक्त है और भवनों का अभाव है वहां पद सृजित करने के साथ भवन निर्माण करवाए जाएंगे। नागौर की 299 ग्राम पंचायतों में गत दिनों आरोग्य शिविर आयोजित किए। साठ हजार से अधिक मरीजों ने नामांकन करवाया और उनमें से सात हजार को बड़े चिकित्सालय में चिकित्सा के लिए रेफर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जननी सुरक्षा के साथ लाडो रानी, शुभलक्ष्मी योजना और जननी सुरक्षा की जो योजना क्रियान्वित की है, वह सराहनीय है।

बडू. गच्छीपुरामें सीसी सड़क का लोकार्पण करते मंत्री अन्य।

मंत्रियों ने किया उदघाटन

कार्यक्रमसे पहले चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान एवं सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरव पथ एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के कार्यालय का उदघाटन किया। भामाशाह राजाराम सारड़ा, अजीज खान, नरसीराम चोयल का मंत्रियों ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...