पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी कॉल से रहे सावधान: शाखा प्रबंधक

फर्जी कॉल से रहे सावधान: शाखा प्रबंधक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसबीबीजे शाखा मेड़तारोड़ के शाखा प्रबंधक सुब्रतो बसु ने बैठक का आयोजन कर क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 40 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों को क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है। जिसमें कर्मचारी तय लिमिट तक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकता है। बैंक खाते में भुगतान वापसी की अवधि 20 से 50 दिन है। जिस अवधि में वापस भुगतान करने पर किसी प्रकार ब्याज या अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। शाखा प्रबंधक ने बैंक की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों से मोबाइल पर खाते से संबंधित किसी भी प्रकार गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहे और मोबाइल पर किसी को भी कोई जानकारी दे। इस दौरान युवा कांग्रेस महासचिव अनिल जारोड़ा, सीताराम, वार्डपंच कालुराम, व्याख्याता ओमप्रकाश सैन, मो.अख्तर नदीम, शंकर लाल सिरोही आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...