बागड़िया महामंत्री मनोनीत
गोटन| भाजपाकिसान मोर्चा ग्रामीण मंडल मेड़ता के अध्यक्ष रवींद्र खोखर ने कार्यकारिणी गठित कर गोटन के रामस्वरूप बागड़िया को महामंत्री तथा जगदीश सिंह राठौड़ को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि मांगीलाल ताडा बासनी सेजा रामस्वरूप बागडिय़ा गोटन को महामंत्री, सज्जनसिंह राठौड़ रियां श्यामदास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सियाराम छाबा, संग्राम राम गुर्जर लांबा जाटान, भूरा राम कड़वासरा इन्दावड, श्रवण राम मुण्डेल धनापा को उपाध्यक्ष, दीनाराम चौकीदार कुरड़ाया, दीपाराम जाजड़ा कूंपड़ास, बीरम नाथ लूणियावास, महिपाल कंवलादा पुंदलु को मंत्री, बलवीर डूकिया कड़वासरों की ढाणी को कोषाध्यक्ष तथा जगदीशसिह राठौड़ गोटन को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।