- Hindi News
- National
- डेगाना फुलेरा डबल ट्रैक के अभी तक नहीं हो पाए टेंडर 2 साल पहले घोषित सियालदाह ट्रेन तो एक दिन ही चल
डेगाना-फुलेरा डबल ट्रैक के अभी तक नहीं हो पाए टेंडर 2 साल पहले घोषित सियालदाह ट्रेन तो एक दिन ही चली
केंद्रमें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के रेलमंत्री सुरेश प्रभु के द्वारा तीसरा रेल बजट 25 फरवरी को पेश किया जाएगा। रेल बजट को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी से ही शुरू हो गया है कि आखिर रेल बजट में नागौर जिले के वाशिंदों को इस बार क्या मिलेगा। इसे लेकर अभी से ही कई कयास लगाए जा रहे है। बजट को लेकर यहां के वाशिंदे हर वर्ष की तरह नागौर जिले को नए तोहफे की प्रतीक्षा कर रहे है कि कौनसी ट्रेन का ठहराव होगा, कौनसी ट्रेन का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कौनसी नई ट्रेनें चलाई जाएगी। ताकि जिले के लोगों को रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नई ट्रेन मिलेगी तो जिले को क्या फायदा होगा। जिले की मेड़ता-पुष्कर परियोजना को बजट मिलने सहित अन्य रेलमार्ग परियोजना को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। रेल बजट को लेकर जिले के वाशिंदे काफी उत्सुक है। वहीं जोधपुर से डेगाना तक डबल ट्रैक की सौगात मिल जाए तो बड़ी सफलता होगी। वहीं दूसरी ओर गत वर्ष 2015 में पेश किए गए बजट में स्वीकृत योजनाएं भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी। जो भी एक चर्चा का विषय बन गया है। भास्कर ने पिछले कुछ वर्षाें की जिले के लिए बड़ी बजट घोषणाओं को लेकर पड़ताल की। पेश है भास्कर की एक विशेष रिपोर्ट :
रेल बजट विशेष भास्कर सबसे पहले