दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
भास्कर संवाददाता | मेड़तासिटी
बीती रात क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी है। मेड़ता थाने के सहायक उप निरीक्षक रामचन्द्र भाटी ने बताया कि राजोरिया की ढाणी निवासी कोलूराम (52) प|ी प्रेमा के साथ ऊंटनी पर सवार होकर डांगावास सरहद से खेतों की रखवाली कर शुक्रवार रात को अपनी ढाणी की ओर रहे थे। इस दौरान करीब साढ़े 9 बजे जैतारण- अजमेर बाइपास के निकट जसनगर की तरफ से रहे ट्रक ने उनकी ऊंटनी को पीछे से चपेट में ले लिया। दुर्घटना की भयंकर भी कि इस हादसे में ऊंटनी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि उस पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस में देर रात मेड़ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कोलूराम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रेमादेवी को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। मृतक कोलूराम का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पुत्र नोरतराम ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान मौके और अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सड़कपर घायल मिला युवक, अजमेर रेफर
इसीप्रकार करकवाल-बासनी रोड पर शुक्रवार देर शाम को एक युवक अज्ञात परिस्थितियों में सड़क पर घायलावस्था में मिला। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लाम्बा निवासी सुरेश (28) मोररा में टैंट का काम करता है।
शुक्रवार देर शाम को मेड़ता से मोररा जाते समय करकवाल-बासनी रोड पर अज्ञात परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। राहगीर सूचना पर एंबूलेंस 108 लेकर पायलट हरेन्द्र ताड़ा ईएमटी विरेन्द्र ने मौके पर पहुंच गंभीर घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर अजमेर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है