पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगी परीक्षार्थियों को बताए सफलता के टिप्स

प्रतियोगी परीक्षार्थियों को बताए सफलता के टिप्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| किसानछात्रावास में प्रतियोगिता परीक्षा की सेमीनार आयोजित कर परीक्षार्थियों को सफलता के टिप्स बताए गए। सेमिनार में सब इंस्पेक्टर, स्कूल व्याख्याता, सेना, पटवार, नगर पालिका ईओ, वरिष्ठ लिपिक, एयर फोर्स के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी। मुख्य वक्ता बीआर मिर्धा कॉलेज नागौर के प्रोफेसर भूपेन्द्र बजिया ने निरंतर अभ्यास, एकाग्रता के साथ मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। छात्रावास अधीक्षक पुनाराम बड़वाल ने बताया कि नकारात्मक सोच बदले सकारात्मक सोच की ओर ध्यान देने से ही लक्ष्य प्राप्ति होती है। सुरेन्द्र बापेड़िया ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...