तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण कल
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
मोररारोड स्थित आदर्श नवोदय शिक्षण संस्थान में 12 फरवरी को तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। यह आयोजन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा। जिन बालिकाओं ने विगत साल 10वीं तथा 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए थे, उन बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। आदर्श नवोदय स्कूल के सह निदेशक मांगूराम रणवां ने बताया कि यह समारोह 12 फरवरी को स्कूल परिसर में सुबह 10 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश गुप्ता होंगे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष रूस्तम अली प्रिंस, अभिनव राजस्थान अभियान के संयोजक डॉ. अशोक चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, नोडल अधिकारी बगदाराम बारूपाल तथा संस्था के निदेशक ज्ञानाराम रणवां भी मौजूद रहेंगे। योग्यताधारी बालिकाओं को अपने निर्धारित प्रपत्र प्रमाण-पत्र, बोर्ड की अंकतालिकाएं, बैंक डायरी, आधार नंबर, भामाशाह नंबर, आईडी आदि लेकर आनी होगी।