शिशु स्वास्थ्य से साकार होगा स्वस्थ भारत का सपना: एसडीएम
स्कूलों में डी-वॉर्मिंग की टैबलेट वितरित की
कस्बेके ग्रामीण अंचल के गागुड़ा, दधवाड़ी, सिराधना, औलादन, नोखा चांदावता, रोल चांदावता, शिव, मांगलियावास, बाकलियावास, रियां श्यामदास, कोलियों की ढाणी, लांबा जाटान, गंठिया, सोडास, शेखासनी, ढाढासनी, चौपड़ों की ढाणी छापरी खुर्द आदि गांवों में बुधवार को सरकारी निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक दी गई।
इस दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र रोल चांदावता के स्वास्थ्य कार्यकर्ता भैराराम ग्वाला ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक माना राम भाटी, व्यवस्थापक सोहन राम डेवाल, शारीरिक शिक्षक महेन्द्र भाटी, महिपाल ग्वाला, चिमन सिंह, कालु राम भाटी, राजूराम समाजसेवी धर्माराम गुर्जर आदि ने सहयोग किया।
डेगाना| डेगानाके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बुधवार को शिशु दिवस कृमि दिवस मनाया गया।
इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डेगाना उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखकर ही रोग मुक्त भारत की कल्पना की जा सकती है।
डेगाना बीसीएमओ डॉ. राम किशोर सारण ने उपस्थित चिकित्सा कार्मिकों आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण रक्त की कमी होने की संभावना रहती है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों का संपूर्ण शारीरिक मानसिक विकास भी नहीं हो पाता। ऐसे में कृमि संक्रमण की रोकथाम बेहद जरूरी है।
उन्होंने ओआरएस घोल बनाने की विधि बताई एवं टीकाकरण के साथ ही आयरन फोलिक एसिड पोषण के बारे मे जानकारी दी। इस दौरान सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. आरके चौधरी, डॉ. मेहराम महिया, शैलेन्द्र पालीवाल, रामकुंवर, प्रकाश देव, संजय रुणवाल, अमजद खान, रामावतार लखारा, ताजुद्दीन, कृष्ण कुमार समेत पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा
मेड़ता रोड. बीसीएमएचओदिवाकर कल्पना चावला स्कूल में निरीक्षण करते हुए।
दधवाड़ा. कार्यक्रमके तहत विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल गोली खिलाते हुए शिक्षक।