पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़तासिटी में 3058 परीक्षार्थियों ने दी पटवारी भर्ती परीक्षा

मेड़तासिटी में 3058 परीक्षार्थियों ने दी पटवारी भर्ती परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना। बोरावड़मकराना के 18 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को पटवार भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कुल 5884 अभ्यर्थियों में से 4059 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह लंबोरा तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा ने केन्द्रों का निरीक्षण कर मॉनिटरिंग की। केन्द्रों पर नकल का किसी प्रकार का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षार्थियों के ड्रेस कोड की जांच कर पूरी तलाशी के बाद ही भीतर जाने दिया गया। परीक्षा कक्ष के बाहर उनकी जूते उतरवा दिए गए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद सतर्कता दलों ने केन्द्रों पर जाकर व्यापक स्तर फ्लाइंग विजिट की। दोपहर तीन बजे परीक्षा से छूटते ही अधिकांश केन्द्रों से अभ्यर्थी हल्ला मचाते हुए बाहर निकले जिन्हें पुलिसकर्मियों ने शांति बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान कईं अभ्यर्थी काफी देर तक परीक्षा में पूछे गए सवालों पर चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा करते रहे। शाम को शहर से वापस जाने के लिए वे ट्रेन बसों के इंतजार में रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड पर बैठे रहे। आसपास के क्षेत्रों के लोग सामूहिक टैक्सी, बस अथवा अन्य वाहनों से निकल गए जबकि ट्रेन से जाने वाले अभ्यर्थियों ने ट्रेन आने तक रेलवे स्टेशन एवं इसके आसपास घूमकर समय व्यतीत किया।

मेड़ता रोड. पटवारीपरीक्षा के कारण रेलवे स्टेशन पर युवकों की भीड़ रही। अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन का समय सही नहीं होने के कारण खाली ही संचालित हुई तो दूसरी ट्रेन जोधपुर-नागौर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने यात्रा की। रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल में बीकानेर से मेड़ता रोड तक स्पेशल ट्रेन सुबह 8 बजे बीकानेर से रवाना की गई। जो मेड़ता रोड दोपहर 12.30 बजे पहुंची। वापसी में दोपहर 2.55 बजे ही मेड़ता रोड से बीकानेर के लिए रवाना कर दी गई। मगर तब तक तो पेपर समाप्त होने का समय ही नहीं हुआ था। इस कारण ट्रेन खाली ही संचालित हुई। वहीं दूसरी ओर जोधपुर से स्पेशल ट्रेन 4.10 बजे नागौर के लिए रवाना की गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवकों ने मेड़ता रोड, नागौर तक यात्रा की।

दोपहर तीन बजे बाद जैसे ही परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केन्द्रों से परीक्षार्थी बाहर निकले, शहर की सड़कों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। इससे सीकर रोड, डीडवाना रोड और स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। परीक्षार्थियों की भीड़ वाहनों की रेलमपेल से शहर का यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि पर्याप्त संख्या में लगी पुलिस बल के प्रयासों से जाम की स्थिति पर काबू पाया गया।

पटवार भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार उपखण्ड प्रशासन भी पूरा चौकन्ना रहा। एसडीएम राकेश गुप्ता, डिप्टी आश मोहम्मद, तहसीलदार शंकरलाल शर्मा, नायब तहसीलदार दयाल सिंह राठौड़, मेड़ता बीईईओ सहित डेगाना डिप्टी तथा रियांबड़ी के एसडीएम भी फ्लाइंग टीमों में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर घूमते रहे।

वाट्स एप पर पेपर आउट की अफवाह

पेपरशुरू होने के बाद से ही वाट्स एप पर पेपर आउट होने की अफवाह चलती रही। पेपर आउट होने के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना भी वाट्स एप पर शेयर होती रही। इसे लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े अभिभावक चिंतित नजर आए। अभिभावकों का कहना था कि परीक्षा देने के लिए दूर दराज तक जाना पड़ता है। पेपर आउट होता है तो वापस यही परेशानी होगी।

कुचामन सिटी. शहरके जवाहर सीनियर सैकंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को बालों को खोलकर जांच करवानी पड़ी।

मकराना. परीक्षादेकर राउमावि परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी।

खबरें और भी हैं...