पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झींटिया में लहर कक्ष का किया उद् घाटन

झींटिया में लहर कक्ष का किया उद् घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियांबड़ी | गांवझींटिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने लहर कक्ष का उदघाटन समारोह पूर्वक किया। प्रधानाध्यापिका भारती जाटव ने बताया कि लहर कक्ष में ग्राम के भामाशाहों ने सहयोग प्रदान किया। सरपंच प्रतिनिधि नीलू बना ने कक्ष का फीता काट कर उदघाटन किया। उदघाटन कार्यक्रम में रामाकिशन कंकड़ावा, बलदेवराम कंकड़ावा, पप्पूराम आंवला सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उदघाटन कार्यक्रम के कुछ समय बाद ही मेड़ता के पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा एवं लक्ष्मणराम कलरू विद्यालय में आए। पूर्व विधायक जारोड़ा को ग्रामीणों ने ग्राम में पेयजल समस्या से अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...