स्वास्थ्य मेले में महिलाओं बच्चों को किया पुरस्कृत
मेड़ता रोड | प्राथमिकस्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें स्वस्थ बच्चों, महिलाओं, आशाओं को पुरस्कृत किया गया। मेले का मेड़ता बीसीएमएचओ डाॅ. सुशील दिवाकर, डाॅ. प्रियंका सोनी ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर बाहर से आई टीम ने 180 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की। प्रश्नोत्तरी में प्रथम मंजु प्रजापत, द्वितीय शोभा कंवर, तृतीय शोभा प|ी सुनिल रही। इसी प्रकार 0-5 वर्ष तक में प्रथम यामिनी, द्वितीय धारा तृतीय तन्मय रहा। आशाओं में प्रथम मंजु, द्वितीय शीला तृतीय सीमा रही। मेल नर्स प्रथम राधेश्याम, बलवंत सिंह, राधेश्याम, नंदकिशोर, ललितम्मा, मंजु शर्मा, पुष्पा कंवर, दुलीचंद शर्मा, महेन्द्र कालवा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।