पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह शहरों के 101 केंद्रों पर आज 34984 अभ्यर्थी देंगे पटवार परीक्षा

छह शहरों के 101 केंद्रों पर आज 34984 अभ्यर्थी देंगे पटवार परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा 6 शहरों के 101 केंद्रों पर शनिवार को 34984 परीक्षार्थी दोपहर 12 से 3 बजे तक पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा देंगे। भर्ती परीक्षाओं के लगातार आउट हो रहे पर्चे एवं परीक्षा में नकल पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्देशों पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों ने जैमर की व्यवस्था के साथ ड्रेस कोड भी लागू किया गया हैं। हर परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थियों पर एक की बजाय दो वीक्षक, 5 परीक्षा केंद्रों पर एक सतर्कता दल होगा।

इसमें 17 उप समन्वयक, 17 सतर्कता दल, 170 पर्यवेक्षक तथा 116 सहायक केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिलेभर के 6 शहर नागौर 23, जायल में 6, मेड़ता में 13, डीडवाना में 18, मकराना में 17, कुचामन में 21 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर रोडवेज की और सुबह 4 बजे से 28 अतिरिक्त बसों का सभी केंद्रों के लिए संचालन किया जाएगा। एडीएम कालूराम जाट ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का पर्याप्त इंतजाम हो तथा परीक्षार्थी यात्रा के दौरान छतों पर नहीं बैठे इसकी सुनिश्चितता की जाए।

28 रोडवेज बसें चलेगी

शहरके डिपो से शनिवार को 28 रोडवेज बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा। जोधपुर के लिए 15, डीडवाना कुचामन के लिए 8 मेड़ता के लिए 5 बसों का संचालन होगा। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि गोगेलाव, खरनाल, बागनाडा सहित कई जगहों पर चैक पोस्ट लगाए गए है, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी हो।

परीक्षार्थियों के लिए ये सुविधा भी

दृष्टिबाधितपरीक्षार्थियों के लिए श्रुति लेखक की सुविधा के साथ एक घंटा परीक्षा देने का अतिरिक्त समय मिलेगा। साथ ही दूसरी सुविधा ये भी मिलेगी अगर किसी परीक्षार्थी का प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप में मुद्रित होने की दिशा में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बदला जा सकता है।

प्रवेश पत्र से पहले पढ़ने होंगे निर्देश

पटवारीभर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्देश पढ़ने जरूरी होंगे। तभी प्रवेश पत्र का प्रिंट लिया जा सकेगा।

इनपर रहेंगी सख्ती

परीक्षाके लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड लागू किया है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल, शर्ट में किसी तरह का बैज नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमें आपत्तिजनक सामग्री छुपाए जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आएं। महिलाएं अपने बालों में रबर बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती हैं।

प्रवेशसे पहले द्विस्तरीय जांच

अभ्यर्थीको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय द्विस्तरीय जांच से गुजरना होगा। एक पुलिस और दूसरी जांच परीक्षा केंद्र का आंतरिक दस्ता करेगा। परीक्षा केंद्र पर तलाशी के समय अभ्यर्थी को अपना स्वेटर, जर्सी उतार कर, सिर से स्कार्फ हटाकर, जूते मौजे उतार कर तलाशी देनी होगी।

खबरें और भी हैं...