हथकढ़ शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
मेड़ता सिटी| मेड़तापुलिस ने बुधवार सुबह अवैध रूप बेच रहे हथकढ़ शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई अल्लानुर खां ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुरियासनी निवासी छोटूराम जाट अवैध रूप से हथकढ़ी शराब बेच रहा है। पुलिस जाप्ते ने भुरियासनी बस स्टैंड से दो बोतल शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी को जमानती मुचलके पर रिहा किया गया।