सीडिंग शिविर का किया निरीक्षण
जारोड़ा | ढावाग्रामपंचायत में चल रहे भामाशाह सीडिंग शिविर का मेड़ता नायब तहसीलदार दयालसिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। सिरसला में ई-मित्र संचालक रविन्द्र भाकर ने बताया कि 88 नए भामाशाह कार्ड बनाए गए। वहीं 90 आवेदन सीडिंग के प्राप्त हुए। इस दौरान शिविर प्रभारी भूअभिलेख निरीक्षक जेठाराम, सरपंच परमादेवी, ग्रामसेवक बाबूलाल विश्नोई, पटवारी रामदेव, डीलर सीताराम सेंवर, कृषि पर्यवेक्षक मंजुदेवी, रोजगार सहायक रामनाथ कालवा, कोऑपरेटिव बैंक व्यवस्थापक लक्ष्मण चोयल, सुरेन्द्र खदाव उपस्थित थे।