पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 37 गांवों में शुरू होगी 3जी सेवा, 25 नए टावर लगेंगे

37 गांवों में शुरू होगी 3जी सेवा, 25 नए टावर लगेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसंचार निगम लिमिटेड ने इस साल संचार सेवा को सुगम करने के लिए नया प्लान बनाते हुए गांवों को भी 3 जी सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। उप मण्डल अभियंता एसपी सैनी ने बताया कि इस साल जिले के गांवों शहरों में 25 नए टावर लगाए जाएंगे तथा साथ ही 37 गांवों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। उसके बाद विस्तार करते हुए अन्य गांवों में भी सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार मूंडवा तहसील के असावरी मेड़ता तहसील के देशवाल तथा ओलादन में नए टावर के लिए सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेवा से गांवों में भी विभाग को फायदा मिल सकेगा और उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...