हड़ताल का किया समर्थन
भास्कर संवाददाता | मेड़तारोड
सातवें वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को देखते हुए रेलवे मजदूर संघ यूपीआरएमएस की ओर से 7 से 9 फरवरी तक करवाए गए मतदान की शनिवार को मतगणना हुई। जिसमें 98 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मेड़ता रोड शाखा अध्यक्ष जोगाराम चौधरी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर कर्मचारियों में रोष है। इसके देखते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन द्वारा 11 मार्च 2016 को महाप्रबंधक को हड़ताल का नोटिस देकर 11 अप्रैल 2016 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के लिए करवाए गए मतदान में 5528 कर्मचारियों ने मतदान किया। जिसमें 5416 कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया था। मतदान में जोधपुर मंडल के कर्मचारियों की रायशुमारी ली गई। प्रक्रिया में सचिव गोपाल मीणा, पीडब्लयूआई अशोक कुमार, रामपाल गुर्जर, भूर सिंह, पपूसिंह, मुनेश मीणा, अर्जुन, चंद्रशेखर, मनवीर सिंह, नेनूराम मीणा, विशाल गोदारा, फता राम धुंधवाल आदि मौजूद थे।