पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोने चांदी की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता का किया विरोध

सोने-चांदी की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता का किया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

सोने-चांदीकी करीब 2 लाख की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता लागू करने पर मेड़ता सिटी के स्वर्णकार सर्राफा संघ ने विरोध जताया है। बुधवार को शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस अनिवार्यता को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि 2 लाख रुपए की बिक्री पर संबंधित क्रेता से पेनकार्ड लेना उचित नहीं है। मेड़ता सिटी में अधिकांश ग्राहकी किसानों की है। खेतीबाड़ी से जुड़े लोगों के पास पेन कार्ड नहीं है। इसलिए उनसे हर खरीद पर पेनकार्ड लेना उचित नहीं रहेगा। इससे व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ेगा। इस संबंध में सर्राफा व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने इसका विरोध किया है। एसडीएम को ज्ञापन देते समय मेड़ता स्वर्णकार सर्राफा संघ के अध्यक्ष विजय प्रकाश सोनी, धर्मीचन्द सोनी, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र सोनी, जितेन्द्र सोनी, अविनाश मराठा, पवन कुमार सोनी, मोहनलाल, अनिल सोनी, पंकज सोनी सहित सैकड़ों सोने-चांदी के व्यापारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...