15 से अनिश्चितकालीन अवकाश का एलान
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
अधीनस्थन्यायालयों के कर्मचारियों को शेट्टी वेतन आयोग की सिफारिशें के अदालती फैसले के बावजूद वेतन नहीं दिए जाने से नाराज कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश का एलान किया है।
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नवरतनमल टाक ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने 16 मार्च 2015 एक फैसले में राज्य सरकार को निर्देशित किया कि वे न्यायिक कार्मिकों को शेट्टी वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन का भुगतान करें। इस आदेश की पालना में राज्य सरकार ने 31 मार्च 2015 की तिथि से ये सिफारिशें लागू करने की घोषणा की।