पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने जीएसएस का किया घेराव

ग्रामीणों ने जीएसएस का किया घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरा| बच्छवारीजीएसएस में कार्यरत ठेकाकर्मी की गुरुवार शाम करंट लगने से मौत के 24 घंटे बाद भी ठेकेदार डिस्कॉम के अधिकारी मृतक के परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचे। बच्छवारी जीएसएस भी सूना पड़ा रहा। बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली बंद रहने पर शुक्रवार शाम बच्छवारी आकेली बी के ग्रामीणों ने ठेकेदार उच्चाधिकारियों को बुलाने मृतक के परिवार की सहायता की मांग को लेकर जीएसएस का घेराव कर दिया। घेराव के बावजूद देर रात खबर लिखे जाने तक डिस्कॉम के उच्चाधिकारी ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बुटाटी सहायक अभियंता सुनिल चौधरी ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए कहा कि यह जीएसएस ठेकेदार के अधीन है। ठेकेदार एक्सईन मेड़ता सिटी के अधीन कार्य करते हैं। जीएसएस का घेराव करने के बाद कुचेरा थानाधिकारी जगदीशसिंह ने डेगाना सहायक अभियंता से बात कर व्यवस्था करने की बात कही। एईएन ने निगम के बुटाटी सहायक अभियंता को मौखिक आदेश देकर दो लाइनमैन व्यवस्था के लिए लगाने की बात कही, मगर फीडरों के बारे में जानकारी नहीं होने से बिजली सुचारू नहीं की जा सकी।

खबरें और भी हैं...