पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालतों में राजीनामा के जरिए 255 प्रकरणों का निपटारा

लोक अदालतों में राजीनामा के जरिए 255 प्रकरणों का निपटारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़तासिटी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के न्याय क्षेत्र में गठित ताल्लुका मुख्यालयों पर शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन हुआ। इस दौरान लोक अदालतों में रेफर किए गए बैंक प्रकरणों 138 एनआई एक्ट, वसूली प्रकरण प्रि-लिटिगेशन आदि के रेफर प्रकरणों की सुनवाई हुई। इस दौरान कुल 2598 प्रकरणों में से 255 प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किया गया। निस्तारण के बाद कुल 7436405/- रुपए की समझौता राशि तय की गई। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन न्यायाधीश उमा शंकर व्यास के मार्गदर्शन में किया गया। प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव डॉ. मनोज जोशी ने बताया कि मेड़ता न्याय क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित बैन्चों में कुल 2598 प्रकरण रखे गए थे। दिनभर दोनों पक्षों से समझाइश के बाद 255 प्रकरणों का जरिये राजीनामा निस्तारण किया गया। इस दौरान 7436405/- रुपए की समझौता राशि भी तय की गई। उक्त प्रकरणों के लिए मेड़ता मुख्यालय पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुखराज गहलोत, सदस्य ओमप्रकाश बांता मोहम्मद शरीफ एवं एसीजेएम डॉ. मनोज जोशी सदस्य सांवलराम तिवाड़ी श्यामलाल मेहरिया की बैन्च ने राजीनामा के जरिए प्रकरणों का निपटारा कराया।

मेड़तासिटी. एडीआरसेन्टर में लोक अदालत में सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...