चौहान बने अध्यक्ष
मेड़ता सिटी| रावणाराजपूत समाज की मेड़ता सिटी तहसील चुनाव में बुध सिंह चौहान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। समाज अध्यक्ष बुघसिंह ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष की अनुशंसा पर समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा उपाध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह तिलानेश, महामंत्री शिवरतन सिंह सोडास, कोषाध्यक्ष किरणसिंह गहलोत को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर किशोर सिंह भाटी, मोहन सिंह, जीवन सिंह, रेवत सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।