पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड

सातवेंवेतन आयोग की सिफारिशों से असंतुष्ट रेलकर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ी है। रेलकर्मियों के संगठन उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ यूपीआरएमएस ने वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में 8 मार्च को आंदोलन एवं हड़ताल करने के लिए जन चेतना अभियान आरंभ कर रखा है।

यूपीआरएमएस शाखा मेड़ता रोड अध्यक्ष जोगाराम चौधरी, सचिव गोपाललाल मीणा के सानिध्य में सोमवार को हड़ताल की रायशुमारी के लिए मेड़ता रोड, छापरी, खजवाना, मूंडवा, खारियां खंगार, जोगीमगरा, गोटन सहित अनेक स्टेशनों पर मतदान हुआ। इसके लिए रेल कर्मियों से समर्थन जुटाया जा रहा है। इस मौके पर मेड़ता रोड में यातायात, कैरेज, सिग्नल , वाणिज्य, इंजीनियरिंग आदि विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान कर अपना समर्थन दिया।

यूनियन के कैरेज अधिकारी भूरसिंह मीना, पपूसिंह, पीडब्लयूआई अशोक कुमार, रामपाल गुर्जर, हंसकरण गुर्जर, उदयसिंह मीणा, मोजीराम मीणा, मुनेश मीणा, नूरमोहम्मद सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने मतदान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रेल कर्मी मौजूद रहे।

मेड़ता रोड. यूपीआरएमएसयूनियन के सदस्य मतदान करते हुए।

खबरें और भी हैं...