कुरड़ाया से नाबालिग लड़की का अपहरण
मेड़ता सिटी | निकटवर्तीग्राम कुरड़ाया से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी 17 साल की पुत्री सात फरवरी की रात 9 बजे गांव की अंगोर पर शौच के लिए गई मगर देर रात तक नहीं लौटी। तलाशी ली तो पता चला कि गांव का लाखाराम जाट (30) उसे बाइक पर बिठाकर ले गया है। इसके बाद लाखाराम गांव में नहीं आया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर लाखाराम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।