यूनियन के सदस्यों ने किया मतदान
मेड़ता रोड | सातवेंकेंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों 36 सूत्रीय मांगों के पक्ष में अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 मार्च को करने के लिए 12 फरवरी को एनडब्ल्यूआरईयू यूनियन के द्वारा बैलेटिंग किया गया। बैलेटिंग के जरिए कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में रायशुमारी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे एंप्लॉयज यूनियन शाखा मेड़ता रोड के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव श्यामसुंदर वैष्णव, लक्ष्मीनारायण टाक, मिश्रीलाल जांगिड़ आदि के सान्निध्य में शुक्रवार को हड़ताल की रायशुमारी के लिए खेडूली, रेण, जालसू, डेगाना सहित विभिन्न स्टेशनों पर जाकर कर्मचारियों से मतदान करवाया गया। कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।