घर से साढ़े तीन लाख रुपए जेवरात चोरी
मेड़ता सिटी| शहरके व्यापारियों के मोहल्ले में शनिवार देर शाम चोर ने एक घर में घुसकर साढ़े तीन लाख की नकदी जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। संयोग से उस समय घर के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। इस आशय की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उप निरीक्षक भंवर सिंह भंवाद ने बताया कि व्यापारियों के मोहल्ले में रहने वाले अल्लाह बख्श पुत्र अब्दुल गफार ने सूचना दी कि शनिवार की शाम उसके घर की अलमारी में से साढ़े 3 लाख रुपए कुछ जेवरात चोरी हो गए। उसकी भनक उसे रविवार को मिली जब उसने अलमारी खोली तो उसमें नकदी जेवरात गायब थे। घर परिवार में पूछताछ करने के बाद भी चोरी हुए जेवरात रुपए का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।