डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई डीएमयू, यात्री हुए परेशान
मेड़ता रोड | मेड़तारोड में सोमवार सुबह गुवाहाटी, हावड़ा, संपर्क क्रांति आने के बाद प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिलने से मेड़ता रोड- चूरू को समय पर प्लेस नहीं किया जाने से डेढ़ घंटे की देरी से डीएमयू रवाना हुआ। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह दिल्ली- जोधपुर- बीकानेर संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से 6.40, गुवाहाटी 6.25, हावड़ा 7.30 बजे गई। तीनों ही ट्रेनों को दो भागों में विभक्त किया जाता है। एक भाग जोधपुर दूसरा बीकानेर की ओर जाती है। शटिंग के कारण मेड़ता रोड- चूरू को खड़ी करने के लिए प्लेटफार्म खाली नहीं होने के कारण उसे 8 बजे प्लेस किया गया। ट्रेन संख्या 04851 का मेड़ता रोड से रवाना होने का समय 6.40 बजे का है। मगर वह डेढ़ घंटे की देरी से 8.10 बजे रवाना हो सकी।
यहट्रेनें भी पहुंची लेट : ठंडकोहरा के कारण सोमवार को गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कालका एक्सप्रेस दो घंटे, सूरतगढ़- जयपुर दो घंटे, दिल्ली- भगत की कोठी दो घंटे, वाराणसी- जोधपुर ट्रेन दो घंटे देरी से पहुंची।