पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां शारदे का पूजन कर मनाई वसंत पंचमी

मां शारदे का पूजन कर मनाई वसंत पंचमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूजा-अर्चना कर मनाया उत्सव

वसंत पंचमी पर हुई प्रतियोगिताएं

विद्यालयों में मनाई वसंत पंचमी

भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

मेड़ताउपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। भूरियासनी रोड स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में शांतिलाल सारड़ा की अध्यक्षता एवं जगदीश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस अवसर पर शाला के विद्यार्थियों की ओर से हिन्दी लघु नाटक एवं सांस्कृतिक के तहत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य सुमित्रा शर्मा ने आभार जताया। इसी प्रकार सौनाला भेरू रोड पर स्थित जी ब्रिलियंट स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं बच्चों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें रूजून जोशी, सुहाना बानो, शिल्पा विश्नोई प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही। वहीं बच्चों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। जेके एज्युकेशन सेंटर में संस्था अध्यक्ष रामेश्वरलाल सिखवाल, सचिव सरिता, प्रधानाध्यापक जयकिशन सहित प्रियंका, ज्योति, अन्नपूर्णा, रेखा, डिंपल, दिव्या, मोनिका एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों से मां सरस्वती की पूजा अर्चना करवाई गई एवं संस्था द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी प्रकार मीरा बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्य अतिथि महावीरप्रसाद प्रजापति थे। जबकि अध्यक्षता चांद मोहम्मद घोसी ने की। इस मौके पर दो वर्गों में गीत प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तृतीय का गीत धरती का स्वर्ग यहां., कक्षा नवमी का गीत इस पापी युग में गौ माता का कोई नहीं रखवाला., प्रथम एवं कक्षा चतुर्थ का गीत हम भारत की संतानें एवं कक्षा आठवीं का गीत दिव्य धरा भारती गीत द्वितीय स्थान पर रहा। संस्था प्रधान विजयकुमार शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच संचालन सुभाष राजपुरोहित ने किया। एसएलडी स्कूल में पवन परताणी की अध्यक्षता एवं सूरजमल गौरा के मुख्य आतिथ्य में बसंतोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर शाला के 20 विद्यार्थियों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें कोमल मारोठिया प्रथम, आरती दीपा द्वितीय स्थान पर रही।

मेड़ता सिटी. एकनिजी स्कूल में बसंतोत्सव के तहत सामूहिक गीत गाते स्कूली बच्चे।

दधवाड़ा | बसंतपंचमी पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रोल चांदावता के मयूर पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान प्रधानाध्यापक मदन राम, वरिष्ठ अध्यापक माना राम भाटी, सोहन राम डेवाल, महेन्द्र भाटी, राजू राम, कालू राम भाटी, चिमन सिंह, महिपाल ग्वाला आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार राउमावि दधवाड़ा, रामावि गागुड़ा, संस्कृत स्कूल, दरियाव सैकंडरी स्कूल, औलादन में साईनाथ स्कूल राउमावि, कुपड़ास में आदर्श विधा मंदिर, छापरी खुर्द में आदर्श स्कूल, नोखा चांदावता के दाता गुलाब दास सैकंडरी स्कूल, रोल चांदावता के सेठ सिमरथमल बादलचंद चौरड़िया रामावि आदि स्कूलों में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण अंचल के गागुड़ा, दधवाड़ी, सिराधना, औलादन, रोल चांदावता , नोखा चांदावता, शिव, मांगलियावास, बाकलियावास, रियां श्यामदास, लांबा जाटान, गंठिया, शेखासनी, ढाढासनी, सोडास छापरी खुर्द में भी उत्सव मनाया गया।

खबरें और भी हैं...