पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 सेन्टरों पर आज आयोजित होगी पटवारी परीक्षा

13 सेन्टरों पर आज आयोजित होगी पटवारी परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

पटवारभर्ती परीक्षा को लेकर मेड़ता उपखण्ड मुख्यालय पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा के लिए 13 केन्द्र निर्धारित किए गए। इस दौरान अवगत कराया गया है कि शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी तथा मेड़तासिटी में 4528 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। साथ ही यह अवगत कराया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर जिम्मेदारी से केन्द्राधीक्षक परीक्षा सम्पन्न करवाएं। शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर 13 परीक्षा केन्द्राधीक्षकों के साथ 16 सहायक परीक्षा केन्द्राधीक्षक तथा 22 पर्यवेक्षकों का भी मनोनयन किया गया।

इससेन्टरों पर होगी परीक्षा: मेड़ताके राजकीय महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामावि न.1, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसएलबीएस, आदर्श नवोदय, आदर्श बीएड कॉलेज, अग्रवाल बीएड कॉलेज, मरुधर डिफेंस, अहमदिया मदरसा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डांगावास, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सोगावास तथा मीरा बाल विद्यालय में एक साथ आयोजित होगी।

एक सेंटर पर नंबर अंकित करता कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...