खींवसर विधायक बेनीवाल का मेड़ता रोड में किया स्वागत
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
खींवसरविधायक हनुमान बेनीवाल का मेड़ता रोड में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक को जनसमस्याओं से अवगत करवाया। विधायक के आगमन पर पंचायत समिति सदस्य सीपी विश्नोई, सतार भाई सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
दधवाड़ा| छापरीफांटे पर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया गया। कार्यकर्ता शेर मोहम्मद ने बताया कि विधायक बेनीवाल किसी शादी समारोह में शिरकत कर मेड़ता की ओर से रहे थे। इस दौरान छापरी फांटा पर खींवसर विधायक बेनीवाल का समर्थकों ने स्वागत किया। समाजसेवी कैलाश पोसवाल ने विधायक का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि किसानों के हक के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सीपी विश्नोई, सीताराम राड़, अनिल विश्नोई, अमजद खां, परसाराम पोसवाल, शैतान कोली, प्रेमसुख विश्नोई, विमल किशोर वैष्णव आदि मौजूद थे।