पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में 372 प्रतिभाओं का सम्मान

तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में 372 प्रतिभाओं का सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

मोररारोड स्थित आदर्श नवोदय शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को शिक्षा विभाग एवं बालिका फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में नोडल प्रभारी बगदाराम बारूपाल, डॉ. अशोक चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, संस्था निदेशक ज्ञानाराम रणवां, उमाशंकर गौड़, मांगूराम रणवां आदि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए संवेदनशीलता के साथ कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि परिवार में शिक्षित महिला होने से कई पीढ़ियों का विकास होता है। उन्होंने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं से अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज देश का मान सम्मान बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत के युवाओं की ओर देख रहा है। इस मौके पर मेड़ता पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों की 372 प्रतिभावान छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही विद्यालय स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभाओं को नकद राशि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेड़तासिटी. प्रतिभावानछात्रा को गार्गी पुरस्कार देकर सम्मानित करते एसडीएम अन्य।

रियांबड़ी | रियांबड़ीके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रियांबड़ी ब्लॉक की प्रतिभावान बेटियों को सरकार की ओर से गार्गी सम्मान के तहत पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम मोहनलाल खटनावलिया ने कहा कि सरकार की ओर से बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने पर गार्गी पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष अन्नाराम पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों की निशुल्क शिक्षा एवं उच्च अध्ययन के लिए आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बने इसके लिए योजनाएं संचालित की गई है। भामाशाह सफी मोहम्मद चौहान ने रियांबड़ी ब्लॉक की सभी छात्राएं जो दसवीं से स्नातक का अध्ययन कर रही है, उनके द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर रजत मैडल दिए जाने की घोषणा की गई। जिला परिषद सदस्य सरोज देवासी ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन जारी रख कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन अकबर अली ने किया।

खबरें और भी हैं...