बीकानेर-यशवंतपुर के बीच ट्रेन शुरू
ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी
उत्तरप्रदेश में धुंध कोहरा के कारण रविवार को हावड़ा अपने निर्धारित समय से छह घंटे, वाराणसी-जोधपुर मरुधर छह घंटे, भोपाल- जोधपुर दो घंटे, कालका एक घंटे, जोधपुर-हिसार एक घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे की देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, जयपुर- सूरतगढ़ ट्रेन का अबोहर- जोधपुर पैसेंजर ट्रेन से क्रॉसिंग नहीं होने से जोधपुर की ओर जाने वाले छोटे स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से सूरतगढ़ रविवार को अपने निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी से दोपहर 11.15 बजे मेड़ता रोड पहुंची। जबकि अबोहर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 10.35 बजे यहां से जोधपुर की ओर रवाना हो गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
परेशानी
सुविधा