पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी | मेड़तापुलिस ने अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। सहायक उप निरीक्षक अल्लानुर खां ने बापू कॉलोनी जोधपुर निवासी मो. सदीक उर्फ शैफ उर्फ मोडिया को अजमेर जेल से शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसने 6 जुलाई 2015 को रात में नटराज होटल के पास से सवारी टैक्सी चुराई थी। उन्होंने बताया कि यह वाहनों का शातिर चोर है। शनिवार को चोरी के आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में और भी कई वाहनों की चोरियों का राज खुल सकता है। जोधपुर के विभिन्न थानों में इसके खिलाफ वाहन चोरी के करीब दर्जन मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...