पूर्व सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज
मेड़ता सिटी | जसनगरके पूर्व सरपंच बाबूलाल माली के साथ कथित रूप से चुनावी रंजिश को लेकर एक जने ने अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौच करते हुए गाड़ी पर पत्थर फैंके। पुलिस ने पूर्व सरपंच की लिखित रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जसनगर के पूर्व सरपंच बाबूलाल माली ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते वार्ड पंच रामेश्वर सिंह राजपुरोहित ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौच किया तथा उसकी कार पर पत्थर भी फैंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।